पुरोला: महिलाओं-लड़कियों के Hair Cut और फेशियल नहीं करेंगे पुरुष, पुरोला बवाल के बाद लिया गया फैसला

0

मनोज शर्मा

उत्तरकाशी के पुरोला में हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर में अब पुरुष कर्मचारी महिलाओं का फेशियल और हेयर कटिंग नहीं करेंगे, व्यापारियों के साथ हुई बैठक में पुलिस ने यह निर्णय लिया है ताकी दुबारा इस प्रकार की घटना ना हो सके।

उत्तरकाशी के पुरोला में शांति बहाली के बाद पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की, बैठक में वार्ता के बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया है कि हेयर कटिंग और ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल नहीं करेंगे, नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल और पुलिस के बीच हुई बैठक में ये मुद्दा उठा, मुस्लिम समेत सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है,

पुरोला में 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने की घटना सामने आने के बाद जिले में काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया था, जिस कारण लगभग तीन सप्ताह तक इस मामले को लेकर पुरोला, बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में विरोध प्रदर्शन होते रहे, इस घटना के बाद कई मुस्लिम व्यापारी वहां से दुकानें छोड़ कर चले गए थे।

शांति बहाली के बाद से पुरोला में अब जनजीवन सामान्य नजर आ रहा है, वही व्यापारिक प्रतिष्ठान भी नियमित रूप से खोले जा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं की दुबारा ना हो उसको रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई,

बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारियों के काम करने का मुद्दा उठा, वार्ता के बाद पुलिस ने निर्णय लिया कि पुरोला में किसी भी हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी महिलाओं की हेयर कटिंग नहीं करेंगे और न ही महिलाओं की फेशियल करेंगे, पुलिस के इस निर्णय पर मुस्लिम और सभी स्थानीय व्यापारियों ने सहमति दी है,

दूसरी ओर पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों ने अपनी बंद पड़ी दुकान खोल ली है, इस घटना के दौरान पुरोला से दुकानें खाली कर गए 14 मुस्लिम व्यापारी भी वापस पुरोला लौटना चाहते हैं,

बैठक में थानाध्यक्ष अशोक ने मुस्लिम व्यापारियों को दुकान में काम करने वालों का सत्यापन कराने के साथ ही प्रतिष्ठान पर सही नाम-पता लिखने और बोर्ड पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए है, साथ ही बाहरी व्यापारियों और रेहड़ी-फेरी वालों को किसी भी व्यक्ति को अपने साथ नहीं रखने की हिदायत दी है,

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष से नगर में गश्त बढ़ाने, नशे पर लगाम लगाने, साथ ही साथ अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग करने को भी कहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!