चमोली में हुआ बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रजेंट की साइट पर करंट फैलने से दरोगा समेत 15 की मौत तथा कई झुलसे

0



मनोज शर्मा

उत्तराखंड:  चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने की वजह से 15 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि इस घटना मे कई लोग झुलस गए हैं,  मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है,

चमोली में आज सुबह यह हादसा हुआ, बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया, इस हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं,

इस हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल है, चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है वहीं 7 लोग झुलस गए हैं, इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है,

मीटर के तारों की वजह से फैला था करंट

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था बुधवार को सुबह तीसरे फेस को जोड़ा गया जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!