वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी से पीड़ितो के चेहरों पर होली से पूर्व बिखेरे खुशी के रंग

0
Screenshot_20240314_142153_WhatsApp

मनोज शर्मा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता के निर्देशन
में पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी से पीड़ितो के चेहरों
पर होली से पूर्व बिखेरे खुशी के रंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी से पीड़ितो (जो की पैसो की आस हीं खो चुके थे) उनके उदास चेहरों पर होली से पहले हीं होली के रंग और त्यौहार का उत्साह दोगुना कर दिया है,

साइबर ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों के खातों में वापस लौटाई ₹ 2.60 लाख की धनराशि,

साइबर ठग ऑनलाइन ट्रेडिंग में डबल मुनाफा व विदेश भेजने का झांसा देने के नाम पर कर रहे हैं ठगी,

साइबर ठगों द्वारा नये-नये विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाकर आमजन मानस को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है जैसे (फोन कॉल कर AI द्वारा आवाज बदलकर, पोर्टल के माध्यम से अच्छा फायदा दिलाने व ऑनलाइन सामान खरीदने, बिजनेस दिलाने के नाम पर, व्हाटसप पर लॉटरी, बिजली कनेक्शन काटने, टिकट बुकिंग कैंसिल कराने, होटल बुकिंग आदि के नाम पर), ई-मेल, लिंक भेजकर एवं सोशल साइट्स (फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि) पर भिन्न-भिन्न प्रकार के लुभावने ऑफरों के लालच दिया जा रहा है, जिनमें से कई व्यक्ति लालच में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं,

आधुनिक युग में हो रहे इस प्रकार के प्रकरणों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर जनपद की साइबर सेल को उक्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में साइबर सेल पौड़ी द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी,

𝘾𝙖𝙨𝙚-1 आवेदक मनीष रौथान पुत्र नवीन रौथाण निवासी श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढवाल द्वारा साइबर सेल कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर आवेदक से ₹ 80,000/- धनराशि की ठगी कर ली है, साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के खाते में ₹ 80,000/- की धनराशि वापस करा दी गयी है,

𝘾𝙖𝙨𝙚-2 आवेदक गगन नेगी निवासी शिवपुर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल द्वारा साइबर सेल कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झांसा देकर आवेदक से ₹15,000/- की ठगी की गयी है, साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के खाते में ₹ 15,000/- की धनराशि वापस करा दी गयी है,

𝘾𝙖𝙨𝙚-3 आवेदिका गायत्री देवी निवासी पैठाणी, थाना पैठाणी, जनपद पौडी गढवाल द्वारा साइबर सेल कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से ₹39,999/- धनराशि ठगी कर अपने खाते में ट्रांजिक्शन करा दी है। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदिका के खाते में ₹39,999/- की शतप्रतिशत धनराशि वापस करा दी गयी है,

𝘾𝙖𝙨𝙚-4 आवेदक स्नेह भण्डारी निवासी गाडी घाट, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल द्वारा साइबर सेल कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को ऑनलाईन ट्रैडिंग में पैसा डबल करने का झांसा देकर ₹1,25,000/- धनराशि ठगी कर अपने खाते में ट्रांजिक्शन कर दी है। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदिक के खाते में ₹ 1,25,000/- की शतप्रतिशत धनराशि वापस करा दी गयी है,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने की आम जनता से से अपीलः-
1. अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, इन पर कोई प्रतिक्रिया ना दें।
2. अपना Password, OTP, CVV कदापि शेयर न करें।
3. अन्जान Link, Online Job ऑफर से संबंधित Link पर भूलकर भी क्लिक न करें।
4. आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो तुरन्त हेल्पलाइन नंबर 1930 व “उत्तराखण्ड पुलिस एप” के साइबर कम्पलेन्ट पर आसानी से शिकायत कर सकते हैं।
5. जागरुक बनें एवं अन्य को भी जागरुक करें।

साईबर सैल टीमः-
1. उपनिरीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह भण्डारी -प्रभारी साईबर सैल
2. मुख्य आरक्षी श्री आशीष नेगी
3. मुख्य आरक्षी श्री नरेन्द्र सिंह नेगी
4. आरक्षी श्री अरविन्द राय
5. आरक्षी श्री अमरजीत

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!