Pouri news:-सार्वजनिक स्थान पर लोक शान्ति भंग करना 03 युवकों को पड़ा भारी,

0
Screenshot_20240609_191152_WhatsApp

  मनोज शर्मा

  सार्वजनिक स्थान पर लोक शान्ति भंग करना 03 युवकों को पड़ा भारी, पौड़ी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही कर युवकों की उतारी खुमारी,

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वालों और लोक शान्ति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,

जिसके क्रम में कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई की सेंट थॉमस स्कूल के पास दो परिवारों में जमीनी विवाद होने के कारण दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर लोक शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं जिससे आसपड़ोस के लोग भी असहज महसूस कर रहे हैं,

इस सूचना पर कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर 03 युवको के विरूद्ध 151 CRPC की कार्यवाही कर तीनो युवकों को गिरफ्तार किया गया।सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने वालों पर पौड़ी पुलिस की कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारशुदा युवकों के नाम पताः-
1. अजय अभिषेक सिंह पुत्र अनुराग सिंह, निवासी निकट सेंट थॉमस स्कूल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. प्रांजल सिंह पुत्र अरुण प्रकाश, निवासी निकट सेंट थॉमस स्कूल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. एंजेल सिंह पुत्र अरुण प्रकाश, निवासी निकट सेंट थॉमस स्कूल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!