हरिद्वार पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ एक जख्मी

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार सांय को उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा सीटी कन्ट्रोल को सूचना दी गयी कि सुभाषगढ तिराहे के पास अज्ञात सफेद रंग की स्वीट कार चालक द्वारा दौराने चैकिंग पुलिस पर गोली चलायी गयी है। जिसका पीछा किया जा रहा है और बदमाश कासमपुर रोड से खेते की ओर कच्ची सडक की ओर कार लेकर भाग है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो कार कच्चे रास्ते में किचड मे फंसी हुई मिली जिसमें से व्यक्ति ने उतर के पुलिस कर्मगण पर फायर कर खेतो मे भाग। जवाबी फायर मे बदमाश के पैर पर गोली लगी है।

जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा अपना बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबंद उतर प्रदेश बताया अभियुक्त से 01 तमंचा 315 बोर बरामद हुआ , अभियुक्त के वाहन स्विफ्ट की तलाशी लेने पर 936 गोली नशीली कैप्सूल बारमद हुए। अभियुक्त बिट्टू उपरोक्त पर हरिद्वार जिले में अलग अलग थानों में 13 से अधिक अपराधिक मुकदमे कायम है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!