Uttrakhand हरिद्वार कांवड़ मेला अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि कांवड़ियों द्वारा मारपीट की घटनाएं शुरू हो गई हैं।

0
Screenshot_2025_0125_072548

अशोक गिरी हरिद्वार

 

कांवड़ मेला अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि कांवड़ियों द्वारा मारपीट की घटनाएं शुरू हो गई हैं।

आज देर शाम पातंजलि के पास हाईवे पर एक कांवड़ से टैम्पो छू जाने पर कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए टैम्पो चालक की जमकर पिटाई कर दी और हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कांवडिए चालक को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टेम्पु चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। फिलहाल घायल टेम्पु चालक धर्मेंद्र निवासी लक्सर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। कांवड़ मेले में अब इस तरह की घटनाएं आम हो चली हैं। कांवड़िए जानबूझकर सड़कों पर कांवड़ों को आड़ा तिरछा रख देते हैं और फिर किसी वाहन या व्यक्ति के छू जाने पर अपनी भारी संख्या का दुरुपयोग करते हुए मारपीट करते हैं। गतवर्ष ऐसी कई घटनाएं हुई। सरकारी चिकित्सालय का एक चिकित्सक भी मेले के दौरान हाईवे पर मृत मिला था। परिजनों ने सूत्रों के हवाले से आशंका जाहिर की थी कि उनकी बाईक कांवड़ियों से छू गई थी जिसके बाद कांवड़ियों की पिटाई से चिकित्सक की मौत हो गई। प्रशासन भी ऐसे अवसरों पर भीड़ के सामने बौना बना रहता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!