हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट बार कौंसिल में आज से चुनाव का बिगुल बज गया है।
अशोक गिरी हरिद्वार
हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट बार कौंसिल में आज से चुनाव का बिगुल बज गया है।आज नामांकन खरीदने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आज दिनभर नामांकन खरीदने वालों की गहमागहमी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया
कि अध्यक्ष पद पर तरसेम सिंह चौहान, सुशील कुमार, जसमहेंद्र उर्फ मोंटू, जगदीप शर्मा ने दावेदारी पेश की है। सचिव पद पर अरविंद श्रीवास्तव, विपिन चंद द्विवेदी, अशोक कुमार कश्यप व रमन भारती ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी कपिल, आलोक राजपूत, राव फरमान अली, सुशील कुमार पाल व रेणु डॉली ने ताल ठोंकी है। सह सचिव पद पर जितेंद्र सिंघानिया, सुनील कुमार शर्मा व मोहम्मद शहनवाज और कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र दत्त शर्मा, मयंक त्यागी आशु शर्मा व संदीप वर्मा ने रुचि जताई है। आय व्यय निरीक्षक पदपर कुलदीप सिंह व राकेश चौहान और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार वीर, राजलक्ष्मी उपाध्याय, सुखदेव प्रताप व पंकज सैनी ने दावेदारी पेश की है। वहीं कार्यकारिणी के 7 पदों लिए 11 अधिवक्ताओं ने दावेदारी जताई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बार कौंसिल उत्तराखंड ने हरिद्वार बार पदाधिकारियों को 31 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में आज से चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
