मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ज्वालापुर को कुंभ क्षेत्र में शामिल करने की मांग

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार ज्वालापुर के व्यापारियों ने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर ज्वालापुर को कुंभ क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में व्यापारियों ने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर हमेशा से कुंभ क्षेत्र का अंग रहा है। लेकिन शासन द्वारा सदियों से चली आ रही इस परंपरा में परिवर्तन करते हुए हरकी पैड़ी से मात्र 6 किलोमीटर दूर ज्वालापुर के विस्तृत क्षेत्र को कुंभ मेला क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।

जबकि हरकी पैड़ी से 50 से 60 किलोमीटर दूर स्थित देवप्रयाग को कुंभक्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय न केवल परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि कुंभ में ज्वालापुर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भूमिका की अनदेखी भी है। सरकार के इस निर्णय से ज्वालापुर के नागरिक आहत हैं। स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ज्वालापुर के संपूर्ण क्षेत्र को तत्काल पुनः कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल किया जाना चाहिए।

इस मौके पर विपिन गुप्ता विक्की तनेजा ओम पाहवा, संजय विरमानी, पवन विरमानी, गौरव गोयल, आशीष मित्तल, रोहित कपूर, प्रेम अरोड़ा, नारायण आहूजा, शेखर सतीजा, मनीष धमीजा, निर्दोष अरोड़ा, सचिन अरोड़ा, अमित पाहवा, सागर गुप्ता, हेमंत रावल, रोहित कपूर, तुषार गाबा आदि शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!