Haridwar news:- एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाता नगर निगम, पार्षदों को भी झेलना पड रहा स्थानीय नागरिकों का आक्रोश

0
20260121_120256

अशोक गिरी

haridwar News:- एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाता नगर निगम, पार्षदों को भी झेलना पड रहा स्थानीय नागरिकों का आक्रोश|

हरिद्वार शहर के राजा गार्डन, गुरुकुल सहित चार अन्य वार्ड में पिछले कुछ समय से स्थानीय नागरिकों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है उनका कहना है कि हमारे यहां से पहले नियमित तौर पर कूड़ा घर-घर से लिया जाता था लेकिन अब कुछ समय से कूड़ा लेने का कोई समय नहीं है, शाम को 5:00 बजे तक कूड़ा लेने सफाई कर्मचारी आते हैं इस विषय पर जब हमारे संवाददाता द्वारा पार्षदों से बात की गई तो पार्षदों का कहना था की कंपनी से बात की जा रही है और जल्दी इसका रास्ता निकाला जाएगा क्योंकि यहां का पॉइंट नगर निगम द्वारा बंद किया गया है उसके चलते ही यह परेशानी झेलनी पड़ रही है,

वार्ड 54 के स्थानीय निवासी-

स्थानीय नागरिक दीपक का तो यह तक कहना है कि यह सब राजनीति की भेंट चढ़ा है नेता कूड़े पर भी राजनीती करने से बाज नहीं आते है  इससे बेहतर तो हमने पहले ही अपने प्राइवेट आदमी लगाए हुए थे लेकिन कंपनी व पार्षद के कहने पर हमने उनको कंपनी में कार्य करने के लिए रखवा दिया लेकिन उनमें से भी अब कुछ सफाई कर्मी कार्य छोड़कर चले गए हैं, सफाई कर्मियों का कहना है कि हमें राजा गार्डन के आखिरी कोने से कूड़ा लेकर टीबडी निकट भगत सिंह चोक तक जाना पड़ता है बैटरी रिक्शा भी दो बार चार्ज करनी पड़ती है और हमारा पूरा दिन भी खराब होता है इससे बेहतर तो हम मजदूरी कर लेंगे,

तथ्य की गहराई को जानने के लिए हमारे संवाददाता ने इस पर गहन पड़ताल की जिसमें कहीं-कहीं तो यह भी देखने को मिला कि वाकई में यह नगर निगम की कार्यशैली पर कहीं तो सिवालिया निशान उठते ही हैं जिससे कि जो कूड़ा बाहर से बाहर प्लांट पर जाना चाहिए था वह कूड़ा अब पहले शहर में आ रहा है और फिर शहर से एकत्रित होकर उसकी सराय स्थित कंपोस्ट प्लांट पर ले जाया जा रहा है,

क्या कहते है स्थानीय नागरिक-

ऐसे में कुछ स्थानीय नागरिकों ने तो कूड़ा जालना ही शुरू कर दिया है जो की सरेआम एनजीटी के आदेशों की अवहेलना है हमारा स्वयं का मानना है की वर्तमान में नगर आयुक्त नंदन कुमार “आईएएस अधिकारी” और सुलझे हुए व्यक्ति हैं और वो इसका समाधान जल्द ही करेंगे,

जब हमने जलते हुए कूड़े के विषय में स्थानीय लोगों से बात करी तो उनका स्पष्ट कहना था ये हमे नहीं पता की कूड़ा किसने जलाया और इससे बेहतर तो पहले वाली व्यवस्था थी कि कूड़ा समय से भी उठ रहा था और जो हमारे पॉइंट थे वहां पर कंपनी द्वारा समय से कूड़ा भी उठाया जा रहा था और झाड़ू भी लगाई जा रही थी साथ ही साथ कह की हम कंपनी के लोगो से कहकर चुना भी डलवा देते थे लेकिन इस समय तो डंपिंग पॉइंट की हालत भी बद से बत्तर है,

उनके द्वारा बताया गया कि जब हमने पार्षद से शिकायत करी तो पार्षद सिर्फ टालने के सिवा इसका कोई समाधान नहीं निकल रहे हैं पार्षद नागेन्द्र राणा से इस बाबत बात की गयी तो उनका कहना है कि नगर आयुक्त महोदय से बात चल रही है जल्द ही समाधान होगा, लेकिन यह बात कितने समय तक चलती है और इसका क्या निष्कर्ष निकलता है यह तो वर्तमान समय ही बताएगा, वार्ड 58 के पार्षद त्यागी ने तो बात ही नहीं की,

नगर आयुक्त महोदय को भी सफाई कर्मचारी व स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए, कंपनी से बात करने पर कंपनी के अधिकारी ने बताया की नई बैटरी रिक्शा मांगे गए हैं और जल्द ही वह सफाई कर्मचारियों को दिए जाएंगे और गाड़ी और बढ़ा दी गयी है ताकि व्ययस्था को सुचारू किया जा सके, तो ऐसे में हमारा सवाल उठता है कि बैटरी रिक्शा तो पहले से ही सफाई कर्मियों के पास है लेकिन 4 किलोमीटर दूर शहर से होकर कूड़े को शहर में लाना यह कहां की समझदारी है इसमें समय के साथ-साथ सफाई कर्मियों का भी शोषण हो रहा है जो की साफ दिखता भी है, लेकिन कंपनी यह शायद भूल गई की संक्रिय गलियों में रेडों के अलावा किसी अन्य वाहन से कार्य नहीं हो सकता क्योंकि एक घर से कूड़ा लेने में कम से कम तीन से 5 मिनट का समय लगता ही है और अगर बात राजा गार्डन की की जाए तो राजा गार्डन में लगभग 3000 घर हैं,

क्या कहते है सफाई कर्मचारी-

स्वयं सफाई कर्मचारियों ने कबूल किया कि एक दिन में 250 घर से ऊपर कर पाना संभव नहीं है अब इसका रास्ता तो पार्षद व नगर आयुक्मत महोदय को ही निकालना पड़ेगा ताकि स्थिति को संभाल जा सके, इसमें एक विषय और निकल कर आता है की एक स्थानीय निवासी द्वारा ही बताया गया कि जहां पर हमारा कूड़ा पड़ता है वह गुरुकुल कांगड़ी की जमीन है और गुरुकुल कांगड़ी से विनती कर कर हमने यह जगह घरों से इकट्ठे हुए कूड़े को लाकर डालने की तथा साथ ही साथ उठाने की व्यवस्था कंपनी से करवाई थी लेकिन वह भी राजनीति की भेंट चढ़ गया और अगर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद नागेंद्र राणा द्वारा यह कहा जाता है कि यह कूड़ा मेंन रोड के बराबर में डलता है उसके समाधान के लिये नगर आयुक्त से बात चल रही है, पार्षद जी आपको  बताते चलें की यह मेंन रोड नहीं है इस सड़क का इस्तेमाल लोग सिर्फ ज्वालापुर आने जाने के लिए करते हैं अन्यथा मुख्य रास्ता विष्णु गार्डन से होकर जाता है या फिर इसका दूसरा रास्ता विष्णु गार्डन की छोटी नहर के बराबर सीधा शिव मंदिर से निकलकर राजा गार्डन जाता है जो कि आगे जमालपुर कला निकलता है इसलिए आप जनता को गुमराह करना बंद कीजिये, देखा जाए तो स्थानीय निवासी इस समय नर्क की जिंदगी जीने पर मजबूर है एक तरफ पिछले डेढ़ वर्ष से सिविल लाइन डाली जा रही है जिससे कि सड़क खुद ही पड़ी हैं धूल मिट्टी निवासियों के घरों में घुस रही है वहां पर तो छोड़िए कुछ स्थान तो ऐसे हैं जहां पर पैदल चलना भी भारी है, इस पर हमरी जिलाधिकारी महोदय व कर्मठ नगर आयुक्त महोदय से अनुरोध है की इसका संज्ञान लेते हुए इसका हल निकालने की पहल करे क्योंकि हमारा कार्य नागरिकों की समस्या उठाना है तथा साथ ही साथ उसका समाधान करवाना भी है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!