हरिद्वार में कावड़ मेले की भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है आने और जाने वाले भक्तों की भीड़ भी ज्यादा है

0
Screenshot_2026_0210_104839

Ashok giri haridwar

उत्तराखंड जिला हरिद्वार में अब जहां शारदीय कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का आगमन बढ़ रहा है वहीं वापसी भी जोर-शोर से शुरू हो गई है। शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्यों को लौटने लगे हैं।

हरिद्वार – नजीबाबाद मार्ग पर दिन-रात कांवड़ियों की वापसी दिखाई दे रही है हालांकि कांवड़िए बसों, ट्रेनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं लेकिन ज्यादातर वापसी पैदल हो रही है।

कांवड़ियों की सुगमता के लिए हरिद्वार और बिजनौर प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं अन्य इंतजाम किए हैं।जल शिवरात्रि के दिन चढ़ेगा। इससे पूर्व अगले तीन दिन हरिद्वार में भीड़भाड़ की दृष्टि से विशेष रहेंगे। जय जय शिव भोलेनाथ की गूंज से सारा हरिद्वार हर की पैड़ी गूंज रहा है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!