हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार के कारण फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि वाहनो में आग लग गयी।

0
IMG_20260309_073605

अशोक गिरी हरिद्वार

Uttrakhand के जिला हरिद्वार में 09 मार्च। को हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मोतीचूर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार के कारण फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि वाहनो में आग लग गयी। जिसमे एक रोडवेज बस जलकर खाक हो गयी। हादसे में दो यात्रियों की जल कर मरने की आशंका जताई जा रही है। इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार वाहन ने अचानक ब्रेक लगाए। जिस कारण उसके पीछे आ रही कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक रोडवेज बस में आग लग गयी।आग के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से मौके पर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया जा रहा है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके।

हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है।आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने से उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस पूरी तरह जल गई है।

मौके पर लगभग 15 एम्बुलेंस पहुंची हैं और करीब 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक, एक एसयूवी कार, एक डंपर और एक बस के बीच भीषण टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई घायल हो गए है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!