उत्तराखंड देहरादून में चुनाव की सरगर्मियां शुरू हुई उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल आगामी 23 मार्च को पूर्ण होना है।
अशोक गिरी हरिद्वार
उत्तराखंड देहरादून में चुनाव की सरगर्मियां शुरू हुई
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल आगामी 23 मार्च को पूर्ण होना है। इससे पहले ही छठवीं विधानसभा के लिए चुनाव कराए जाने हैं। आमतौर पर राज्य में चुनाव फरवरी या मार्च में होते रहे हैं। क्योंकि तब यहां का मौसम अनुकूल रहता है, लेकिन इस बार जैसी परिस्थितियां हैं, उससे लगता है कि चुनाव समय से पहले कराए जा सकते हैं।
समय से पहले चुनाव के पीछे व्यवहारिक कारण मानें जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण तो हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ को ही माना जा रहा है जिसे सरकार कुंभ की भांति आयोजित कर रही है जो कि जनवरी से अप्रैल तक चार माह चलेगा।
हरिद्वार में अर्द्धकुंभ के साथ ही फरवरी में जनगणना का काम भी होगा जिसके चलते पूरा प्रशासनिक अमला इसमें जुटा रहेगा। इसके अलावा मार्च में बोर्ड परीक्षाओं का भी आयोजन होता है, जिसके कारण चुनाव ड्यूटी का महत्वपूर्ण अंग शिक्षक वर्ग इसमें व्यस्त रहता है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इन परिस्थितियों से पूर्व ही राज्य में चुनाव हो सकते हैं। इसकी संभावनाओं को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि राज्य में भाजपा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनावी शंखनाद करना शुरू कर दिया है।
भाजपा में प्रधानमंत्री गृहमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य का दौरा कर लिया है जबकि बड़े नेताओं का आगमन बना हुआ है। चुनावी माहौल को अनुकूल बनाने के लिए पार्टी ने कुछ नेताओं को राज्य से बाहर भी भेज दिया है।
कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी भी उत्तराखंड आने को आतुर हैं। प्रदेश प्रभारी सहित बड़े नेताओं के दौरे भी हो रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि छठवीं विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष कराए जा सकते हैं ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है
