अर्धकुंभ के लिए जारी मोटे बजट और उससे हो रहे कार्यों पर सभी की निगाह लगी हुई है।आज यूकेडी ने अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को ज्ञापन देकर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और खर्च में पारदर्शिता रखने की मांग की।

0

अर्धकुंभ के लिए जारी मोटे बजट और उससे हो रहे कार्यों पर सभी की निगाह लगी हुई है।आज यूकेडी ने अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को ज्ञापन देकर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और खर्च में पारदर्शिता रखने की मांग की। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि
धन का सदुपयोग सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निर्माण कार्य केवल समय पर पूरे होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाएं ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान कर सकती हैं।
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उत्तराखंड क्रांति दल ने स्पष्ट किया कि राज्य उनके बलिदानों से बना है और मेले में लग रहा धन जनता के टैक्स का पैसा है, इसलिए उसका
सदुपयोग होना चाहिए और वह दिखना भी चाहिए। कहा कि यूकेडी कुंभ कार्यों पर नजर रखेगी और आगे भी इससे जुड़े
जनहित के मुद्दों पर उसकी आवाज
उठती रहेगी।
इस दौरान रवि जैन, जसवंत बिष्ट, अरविंद रावत, सिद्धांत बिष्ट, प्रसन्न झा, मोहित चौहान, अमरजीत, केवल सिंह रावत, अनिल सिंह रावत, विक्रम गोस्वामी, उदित भारद्वाज, निशांत कुमार, अम्बर चौहान, गिरीश राणा, दिव्यांशु, सोमवीर, शुभम, मनीष धीमान, अक्षय, अमरदीप और अमित सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!