मंत्री रेखा आर्य: वात्सल्य योजना में आवेदकों को नहीं करना होगा इंतजार,

0

मनोज शर्मा

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वात्सल्य योजना के तहत सभी आवेदनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। आर्य के अनुसार जिला स्तर से सत्यापन के बाद सरकार को 2000 से ज्यादा नए आवेदन भी प्राप्त किये है,

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वात्सल्य योजना के तहत सभी आवेदनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। आर्य के अनुसार जिला स्तर से सत्यापन के बाद सरकार को 2000 से ज्यादा नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। उनकी अंतिम जांच करने के बाद उन्हें भी वात्सल्य योजना का लाभ दिया जाएगा। बताते चले कि कोविड काल में अनाथ और बेसहारा हुए बच्चों के लिए सरकार ने वात्सल्य योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत बच्चों के लालन-पालन के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह की सहायता दी जाती है। यह शिकायत भी मिली थी कि कई स्थानों पर बच्चों को सहायता नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से उन्हें लालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। आर्य ने कहा कि वात्सल्य योजना के अधीन आने वाले सभी बच्चों को सुविधाएं और संरक्षण देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले की बारीकी से मॉनीटरिंग के आदेश दे दिए गए हैं। नए आवेदनों पर कार्रवाई जिला स्तर से रिपोर्ट आने के बाद की जाती है। अभी हाल में जिला स्तर से दो हजार से ज्यादा नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। उन पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!