मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐलान, नव वर्ष 2023 में समान नागरिक संहिता होगी लागू
मनोज शर्मा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए साल 2030 में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का फैसला लिया गया है और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कार्य होंगे,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नव वर्ष 2023 में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का फैसला लिया गया है, उन्होंने नववर्ष पर प्रदेशवासियों की सुख शांति व समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करेगी, सीएम धामी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को जारी संदेश में कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को पुनः पूर्ण बहुमत से विजयी बनाया है, सीम धामी ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने पहले कैबिनेट बैठक में अपने वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने को उच्चस्तरीय कमेटी बनाई थी, यह कानून असमान निष्ठा को दूर करके प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करेगा इसके साथ ही 2 ऐतिहासिक विधेयक उत्तराखंड धर्म स्वतंत्र और उत्तराखंड लोक सेवा महिलाओं के शेतीज आरक्षण विधेयक सदन से पारित कर कानून बनाए गए हैं,
सीम धामी ने कहा की अब प्रदेश में महिलाओं को 30% आरक्षण की व्यवस्था एक बार फिर से लागू हो जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला नीति सीमा क्षेत्र में हवाई सेवाओं का विस्तार,दून मसूरी रोपवे, खरसाली से यमुनोत्री रोपवे का निर्माण, मानसखंड योजना के तहत कुमाऊं क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिरों में सुविधाओं का विकास पिथौरागढ़ के लिए 20 चीटर एयरक्राफ्ट की सेवा शुरुआत करने के लिए संकल्पबद्द हैं।
