अर्थी पर कराया जा रहा था अंतिम स्नान तभी मुर्दा बोला, ‘तुम लोग ये सब क्या कर रहे हो’

0

मनोज शर्मा 

यह अजीबोगरीब मामला रुड़की के झबरेड़ा कस्बे का है,, दीपक कुमार जिसकी उम्र लगभग (58) वर्ष थी, वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई. जब शव को अंतिम स्नान कराया जा रहा था कि तभी दीपक अर्थी से उठ खड़े हुए और वहां लोगों को ऐसा करते देख बोले कि तुमलोग यह सब क्या कर रहे हो.

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां कैंसर से जूझ रहे एक शख्स की मौत हो गई. परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. अर्थी पर शव को रखा गया. आखिरी स्नान कराते समय मृतक जिंदा हो गया और बोलने लगा. उसे जिंदा देख सभी के होश उड़ गए, जल्दी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने तक उसकी फिर से मौत हो गई और डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

यह मामला रुड़की के झबरेड़ा कस्बे का है. दीपक कुमार पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. सोमवार सुबह दीपक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन इससे पहले कि उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई. मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने दीपक के अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों को बुला लिया.दीपक के शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी. शव को अंतिम स्नान कराया जा रहा था कि तभी दीपक अर्थी से उठ खड़े हुए और वहां लोगों को ऐसा करते देख बोले कि तुमलोग यह सब क्या कर रहे हो. यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. आनन फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!