सिटी मजिस्ट्रट कुसुम चौहान ने चाईनीज माँझा बेचने वाले दुकानदारों को थमाए नोटिस
Sharda news 24 अशोक गिरी हरिद्वार
हरिद्वार की नयी सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान पदभार संभालते ही लोगों के गले काट रहे घातक चाईनीज मांझे को लेकर सख्त हो गई हैं। उनके निर्देशों के बाद आज पतंग डोर के होलसेल बाजारों में पुलिस ने यह मांझा बेच रहे दुकानदारों को नोटिस थमाए साथ ही आगे दुकानों में चाईनीज मांझा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ज्ञात रहे कि कुसुम चौहान बतौर एसडीएम पहले भी हरिद्वार में तैनात रह चुकी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया था।
