दिनांक 07 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें।

0

अशोक गिरी हरिद्वार

कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने खराब मौसम के अलर्ट के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से फिलहाल दो दिन ऋषिकेश से आगे की यात्रा स्थगित रखने का अनुरोध किया है।

उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि कल दिनांक 07 जुलाई एवं दिनांक 08 जुलाई, 2024 को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना है। अतः मौसम विभाग की उक्त विशेष सूचना के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराध एवं अपील की जाती है कि वे दिनांक 07-08 जुलाई, को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें। क्योंकि मौसम विभाग से उक्त तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। सभी श्रद्वालुओं/ तीर्थयात्रियों से अपील की जाती है कि वे कल दिनांक 07 जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें

यह अपील व्यापक जनहित एवं जनसुरक्षा हेतु जारी की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!