उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दल अब निकाय चुनाव को लेकर अपनी अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं।

0
Screenshot_2024_0911_101913

 

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार नगर निगम के कल 60 वार्डों में 251197 की संख्या है जिसमें स जनसंख्या 34162 है जबकि सेंट 408 और ओबीसी 52509 है 60 वार्डों में सामान्य जनसंख्या 164 118 है

निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर में ही कभी भी अधिसूचना जारी की जा सकती है। हरिद्वार में मोटे तौर पर वार्डों का आरक्षण सामने आया है। जिसके अनुसार 60 में से 21 वार्ड आरक्षित रह सकते हैं वहीं शिवालिक नगर पालिका में 13 में से 3 वार्ड आरक्षित बनाए जा सकते हैं।

हरिद्वार नगर निगम में एससी जनसंख्या कुल जनसंख्या की 13.60 फीसदी है। जबकि ओबीसी कुल जनसंख्या की 20.90 फीसदी है। हांलाकि एसटी मात्र 0.16 फीसदी है। सामान्य जाति की जनसंख्या 65.33 है। शिवालिक नगर पालिका में एससी 10.18, ओबीसी 14.91 फीसदी हैं। जबकि सामान्य जाति की जनसंख्या कुल जनसंख्या की 74.91 फीसदी है।

हरिद्वार नगर निगम में एसटी की जनसंख्या मात्र 408 है। जिसके चलते एक भी वार्ड एसटी कोटे के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। वहीं शिवालिक नगर पालिका की कुल जनसंख्या में एक भी एसटी व्यक्ति नहीं है।आंकड़ों के अनुसार राजनीतिक दल अब निकाय चुनाव को लेकर अपनी अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!