अवैध प्लाटिंग पर फिर चला हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

0
Screenshot_20250303_181534_WhatsApp

मनोज शर्मा

 

 “अवैध प्लाटिंग पर एक बार फिर गरजा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग करने वालों मे मचा हड़कंप” 

 

आज  रावली महदूद 45 मीटर मार्ग एच०पी० पेट्रोल पंप की पीछे लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में श्री पवन पाल एवं श्री चमन चौहान द्वारा अवैध रूप से किये गये प्लोटिंग कार्य के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया था,  नोटिस का अनुपालन ना करने के कारण स्थल पर किये गये अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य को ध्वस्त करने के आदेश हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा दिये गए थे,

आदेश के अनुपालन में आज स्थल पर ध्वस्तिकरण का कार्य मौके पर सम्बंधित क्षेत्रीय अभियंता एवं सुपरवाइजर आदि के साथ सम्पन्न की गई तथा अनाधिकृत निर्माण विकासकर्ताओं को भविष्य में प्राधिकरण की स्वीकृति प्राप्त किये बिना निर्माण व विकास कार्य ना किये जाने के निर्देश दिया गये।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!