पथरी के फेरुपुर में एक वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई।सभी लोग होली के बाद गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे।
पथरी के फेरुपुर में एक वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई।सभी लोग होली के बाद गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि वाहन की गति तेज थी एक मोड़ पर पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 11 वर्षीय देव व 45 वर्षीय भूमेष पत्नी मेघराज की मृत्यु हो गई। जबकि 13 वर्षीय रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फेरूपुर प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया । जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों में 26 वर्षीय आशीष, 13 वर्षीय वंदना व 40 वर्षीय पूजा शामिल है, जिनका इलाज चल रहा है।