दरवाजा खटखटाया, अंदर से दरवाजा खुला और उसके सीने में लगी गोली। मौत

0

दरवाजा खटखटाया, अंदर का दरवाजा खोला और सीने में लगी गोली। एम्स की कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाली तोड़ कर घर के अंदर जाना पड़ा।

शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की रात 10 बजे की है जब महिला घर पर अकेली थी। तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जो सीधे महिला के सीने पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी। कमरे में लकड़ी व जाली के दो दरवाजे हैं। महिला ने सिर्फ अंदर वाला लकड़ी का दरवाजा खोला था। जाली वाला बंद ही था। तभी आरोपी युवक ने गोली चला दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस को जाली तोड़ कर घर के अंदर जाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि महिला का आठ साल का बेटा है जो अपने नाना के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने किराये पर रह रही महिला का सत्यापन नहीं कराया था। इससे संबंध में मकान मालिक से पूछताछ के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला संज्ञान में आया है। वारदात क्यों हुई और किसने की, अभी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

पटाखे जैसी आवाज से पड़ोसी को चला पता
पडोसी राधेश्याम ने बताया कि अचानक पटाखे की आवाज आने से वह चौंक गए। चहारदीवारी से झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!