आज 02 मई को अगर आपके फोन में अचानक ही खतरे की घंटी घनघनाने लगे तो घबराएं नहीं,
आज 02 मई को अगर आपके फोन में अचानक ही खतरे की घंटी घनघनाने लगे तो घबराएं नहीं, यह एक अलर्ट ट्रायल काल होगी। जिसका मकसद केवल सिस्टम को परखना है।
राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समयबद्ध एवं व्यापक रूप से प्रसारित हो सकें। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस परीक्षण अलर्ट को परीक्षण अलर्ट ही समझे। इस अलर्ट से किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
अलर्ट में यह संदेश आएगा,,,,,,,,,,,
भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए अपने नागरिकों के लिए त्वरित आपदा चेतावनी सेवा हेतु सेल ब्रॉडकास्ट की शुरुआत की जा रही है।सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र।इस संदेश की प्राप्ति पर जनता से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।यह एक परीक्षण संदेश है।,,,
बता दें कि पिछले माह भी ऐसे ही उपभोक्ताओं के फोन पर आपात घंटी बजी थी,जिसे सुनकर काफी लोग घबरा गये थे।।।।
