आज के सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और गंगा घाटों पर कल सुबह से ही पहुंचे हैं।
अशोक गिरी हरिद्वार
उत्तराखंड,हरिद्वार में आज के सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और गंगा घाटों पर कल सुबह से ही पहुंचे हैं।
इस समय तमाम होटल धर्मशालाएं आश्रम श्रद्धालुओं यात्रियों से पैक हो चुके हैं। सभी नगरीय पार्किंग भी वाहनों से फुल हो गई हैं। अमावस्या का आगमन कल दोपहर 12.19 पर हो जाने के कारण कल भी लाखों लोगों ने हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। अमावस्या आज सुबह 8.24 तक रहेगी। सूर्योदय में सोमवती होने के कारण सोमवती अमावस्या का स्नान आज ही होगा।आज संक्रांति भी है और अधिमास का पारण भी लोग गंगा स्नान के साथ करेंगे। अनुमान ये है कि कल रात 12 बजे से ही सोमवती स्नान आरंभ हो जाएगा। इसके लिए श्रद्धालु अभी से घाटों पर जम गये हैं।जिन श्रद्धालुओं को होटल धर्मशालाओं में स्थान नहीं मिला उन्होंने घाटों, प्लेटफार्मों पर ही डेरा डाल दिया है।आज सायंकालीन गंगा आरती के दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भीड़ और व्यवस्थाओं के आंकलन के लिए शाम को जिलाधिकारी व एसएसपी ने भी हरकी पैड़ी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। बता दें कि सोमवती अमावस्या स्नान हरिद्वार के स्नान कैलेंडर का मुख्य स्नान पर्व रहता है। जबकि अधिमास का सोमवती अमावस्या के साथ समापन दुर्लभतम होता है।
