कावड़ मेले के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। भीड़ को देखते हुए अपनी सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयार है

0
  1. Ashok giri haridwar

कावड़ मेले के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। भीड़ को देखते हुए
दिल्ली-सहारनपुर MEMU को यात्रा की अवधि (30 जुलाई से 14 अगस्त) के दौरान हरिद्वार तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन सर्विस दिल्ली से शाम 4:15 बजे चलेगी, रात 8:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और 20 मिनट रुकने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना होगी, जहां यह रात 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी की यात्रा हरिद्वार से रात 2 बजे शुरू होगी और सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली-शामली DEMU को भी इसी अवधि के लिए हरिद्वार तक बढ़ाया गया है। यह शामली, थाना भवन, रामपुर मनिहारन और टपरी होते हुए जाएगी और वापसी की यात्रा में ज्वालापुर और रुड़की होते हुए इन्हीं स्टेशनों से होकर वापस आएगी।
64033 नंबर की ट्रेन 29 जुलाई से 13 अगस्त तक हरिद्वार तक चलेगी। यह अपने समय के अनुसार शाम 4.25 बजे पुरानी दिल्ली से चलकर शाम सात बजे शामली पहुंचेगी। शामली से शाम 7.05 बजे चलेगी और रात 11 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
वापसी में 64034 नंबर की ट्रेन 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से सुबह चार बजे रवाना होकर सुबह 6.55 बजे शामली पहुंचेगी। शामली से सुबह सात बजे चलकर पूर्वाह्न 10.10 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।
शामली से हरिद्वार के बीच इस ट्रेन का ठहराव सिलावर, हिंद, उस्मानपुर देहात हाल्ट, हरहर फतेहपुर, थाना भवन टाउन, थाना भवन, ननौता, सोना अर्जुनपुर, रामपुरमानी हरन, भनकाला हाल्ट, जंधेरा हाल्ट, मनानी, तपरी, रुड़की व ज्वालापुर में होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!