उत्तराखंड सरकार में मिली खिलाड़ियों को सौगात, सरकारी नौकरी में लागू होगा स्पोर्ट्स कोटा

0

मनोज शर्मा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में आई हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर कहा कि सरकारी नौकरी में प्रतिशत खेल कोटा जल्द लागू किया जाएगा,

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में अर्जी तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर कहा कि सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा जल्द लागू किया जाएगा, इसके लिए नियमावली बन चुकी है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की कोशिश है कि इसे जल्द लागू करें,

ताकि हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल सके वह नौकरी के लिए राज्य से बाहर ना जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन में 11वीं ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उदघाटन किया, बीते दिनों राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने सरकारी नौकरी में खेल कोटा जल्द लागू करने की मांग की थी, मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ टारगेट पर निशान लगाकर किया इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल लोगों को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं खेल क्षेत्र में लीडरशिप की क्वालिटी व सही निर्णय की क्षमता का विकास करते हैं उन्होंने कहा कि देहरादून महान धनुर्धर और गुरु द्रोण की तपस्वी स्थलीय रही है यहां तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होना अपने आप में एक गर्व का विषय है,

सीएम धामी ने बताया कि जीत में शामिल होने वाले दुनियाभर के डेलीगेट भी ऋषिकेश सहित राज्य के तमाम धार्मिक पर्यटन स्थल का दौरा करेंगे जो प्रदेशों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है, उन्होंने कहा स्पोर्ट्स में राज्य की स्थिति मजबूत हुई है और इंटरनेशनल लेवल पर उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए सरकार भी जिम्मेदारी ले रही है की खिलाड़ियों को राज्य में सरकारी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे का लाभ मिले,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!