उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहां की उनकी भी नहीं सुनती उत्तराखंड पुलिस

0

मनोज शर्मा

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात पर नाराजगी जताई कि गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में जो आरोपी हैं उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क नहीं हो रही है संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई ना के बराबर है,

 

डीजीपी अशोक कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमों में जो आरोपी हैं उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क  नहीं हो रही है, लगातार मुकदमे दर्ज होने के बाद भी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई ना के बराबर है,

कई मामलों में अवैध संपत्तियों का चिन्हईकरण भी हो चुका है, अशोक कुमार ने पुलिस अफसरों के सामने इस पर कड़ी नाराजगी जताई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सभी प्रभारियों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं,

उन्होंने 1 दिसंबर से चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान की समीक्षा भी की और कहा कि आप सभी प्रोफेशनल योग्यता बनाएं और जनहित में काम करें, पुलिस के पास कानूनी अधिकार है कि वह अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कर सकती है और गिरफ्तार भी कर सकती है, लेकिन ऐसा शत-प्रतिशत नहीं हो रहा है, साथ ही साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए डीजीपी ने यह निर्देश भी दिए कि इनामी अपराधियों को गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए,

25,000 से अधिक राशि वाले व्यक्तियों की फोटो सहित जानकारी को मीडिया में प्रसरित किया जाए, डीजीपी ने कहा कि गढ़वाल कुमाऊं के हर थाने में जल्द एक महिला सब इंस्पेक्टर तैनात की जाएगी ताकि अपराध दर्ज करने व विवेचना में आसानी हो, उन्होंने कहा कि महिला अपराध के प्रति पुलिस को गंभीर होना होगा तभी समाज में महिलाएं सुरक्षित होंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!