उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है, बर्थडे, सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी
मनोज शर्मा
उत्तराखंड मैं सिपाही और हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिस कर्मियों को अपने (पत्नी या पति) और बच्चों के जन्मदिन पर छुट्टियां मिलेंगी, इसके अलावा उन की सालगिरह पर भी छुट्टी से मना नहीं किया जायेगा, हर जिले पीएसी और आईआरबी मैं व्हाट्सएप पर ही छुट्टी मंजूर करना अनिवार्य होगा, शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों से संवाद के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने यह निर्णय लिया और इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं पहली बार संवाद के दौरान कांस्टेबल हेड कांस्टेबल और डीजीपी 17 टेबल पर बैठे थे इसमें सब इंस्पेक्टर से लेकर डीआईजी रैंक तक के भी अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान पुलिसकर्मियों ने खुलकर अपनी समस्याएं डीजीपी के सामने रखी डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह भी प्रमुख समस्या सामने आई है कि चीता के लिए पेट्रोल की व्यवस्था नहीं होती इस पर निर्णय लिया गया कि चीता मे तेल की व्यवस्था की जाएगी, इसके अलावा हर चौकी में अभी कम से कम एक बाइक गश्त के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, लाइन हाजिर पुलिसकर्मियों की जांच 3 दिन में पूरी होगी संवाद के दौरान सामने आया कि पब्लिक प्रेशर में पुलिसकर्मियों को बिना जांच के तत्काल निलंबित किया लाइन हाजिर कर दिया जाता है लेकिन लंबी जांच खींचने पर भी महीने तक कई बार बिना गलती के कार्यवाही होते हैं ऐसे में यह निर्णय लिया गया कि ऐसे मामले में जांच 3 दिन में पूरी कर कार्रवाई की जाएगी,
- कुछ महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार भी है:-

1-महिला हेल्प डेस्क चीता मोबाइल को सीयूजी मोबाइल नंबर दिए जाएंगे
2- पुराने निरीक्षकों उप निरीक्षकों को तकनीकी बनाने के लिए ट्रेनिंग कोर्स करवाए जाएंगे
3- विषय सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पर विवेचना में सेवा ली जाएगी स्मार्ट की तर्ज पर और चौकियों में शौचालय को स्मार्ट बनाया जाएगा
4- जवानों की समस्याओं को समझने के लिए कमेटी बनाई गई है
