सड़क पर नाच रहे बारातियों को बेकाबू कार ने रौंदा, एक की मौत; 31 घायल

0

मनोज शर्मा

हरिद्वार में एक बारात के साथ बड़ा हादसा हो गया. फिल्मी गानो की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने कार चढ़ा दी. हादसे में बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई.

शादियों के सीजन में सड़क पर घुड़चढ़ी के दौरान डांस करना कितना खतरनाक साबित हो सकती है, ये हरिद्वार में देखने को मिला. बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार रात सड़क पर बैंड बाजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों को एक बेकाबू कार ने रौंद डाला. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बारातियों को रौंदते हुए निकल गई. कुछ दूर जाकर भीड़ ने कार को रोक लिया और ड्राइवर की जमकर धुनाई की. हादसे में एक की मौके पर ही मोत हो गयी,

बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार रात सड़क पर बैंड बाजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों को एक बेकाबू कार ने रौंद डाला. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बारातियों को रौंदते हुए निकल गई. कुछ दूर जाकर भीड़ ने कार को रोक लिया और ड्राइवर की जमकर धुनाई की. हादसे में एक बैंड वाले की मौत हो गई, जबकि 31 बाराती घायल हो गए.

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया. कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है,

भीड़ ने स्कॉर्पियो में की जमकर तोड़फोड़

शुक्रवार देर रात बहादराबाद-धनौरी रोड़ पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से बारात आई थी. बारात के स्वागत के समय बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने बारातियों को रौंद डाला, जिससे चीख पुकार मच गई. बैंड वाला सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मौत हो गई, जबकि कुल 31 लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.स्कॉर्पियो गाड़ी बिजनौर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सहारनपुर लौट रही थी, लेकिन बहादराबाद थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटित हो गई. स्कॉर्पियो गाड़ी में 5 लोग सवार थे. पांचों लोगों ने शराब पी हुई थी. इस दुर्घटना के बाद पीटे गए इन सभी लोगों को भी चोटें आई हैं. इनमें से चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे पुलिस ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!