पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की फिर बढ़ेगी टेंशन!
मनोज शर्मा
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के बैनर तले 19 फरवरी को हल्द्वानी में महा रैली का आयोजन किया जाएगा इससे पुरानी पेंशन के लिए उत्तराखंड सरकार पर दबाव बनाया जा सके अब कर्मचारी आंदोलन के मूड में दिखाई दे रहे हैं
पुरानी पेंशन के लिए उत्तराखंड सरकार पर दबाव बनाने के लिए इस महा रैली का आयोजन किया जा रहा है, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा और महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि 1 अक्टूबर 2005 के बाद कर्मचारियों के लिए पुरानी जीपीएफ पेंशन योजना समाप्त कर नयी पेंशन योजना लागू की गई थी, पूरे सेवाकाल में कर्मचारी का काटा गया अंशदान पूरी तरह बाजार के शेयरों में लगा दिया गया है एनपीएस ने कर्मचारियों की भविष्य को अंधकार में लाकर खड़ा कर दिया है रिटायर होने के बाद अब कर्मचारियों को महज ₹500 से ₹1000 तक पेंशन मिल रही है, राज्य सरकार अपने स्तर पर भी कर्मचारियों को एपीएस का लाभ दे सकती है क्योंकि केंद्र ने इस योजना को अनिवार्य नहीं किया है, इसी वजह से देश के कई राज्यों में कर्मचारियों को एपीएस का लाभ मिल रहा है हल्द्वानी में महारैली मैं कर्मचारी सरकार को अपनी ताकत का एहसास करवाने और दबाव बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं,
