उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का चुनाव हुआ
अशोक गिरी हरिद्वार
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश पांडे और महामंत्री बने विनीत धीमान हरिद्वार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने बॉबी शर्मा की पर्यवेक्षण तथा अनिल कुमुद चुनाव अधिकारी की देखरेख में हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश पांडे और महामंत्री पद पर विनीत धीमान को सर्वसम्मति से चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पंकज स्वामी को सवानी को चुना गया
हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेई अतिथि गृह में हुए वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से ज्ञान प्रकाश पांडे को जिला अध्यक्ष विनीत धीमान को जिला महामंत्री पंकज स्वानी को कोषाध्यक्ष चुना गया जिला अध्यक्ष पद पर जहां सर्वसम्मति से चुना गया वहीं महामंत्री पद पर 2 नाम में मुकाबला कांटे का हो गया सभी की सहमति उपरांत दोनों नामों की पर्ची डालकर प्रदेश महामंत्री द्वारा एक नाम निकाला गया जिसमें विनीत धीमान विजई हुए जबकि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे ने कोषाध्यक्ष पद पर पंकज स्वामी के नाम को सदन के सामने रखा जिससे सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि सहित से पास किया साथ ही डॉक्टर A R khan और अशोक गिरी को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया बैठक में यह तय किया की कार्यकारिणी का विस्तार दोनों अध्यक्ष और महामंत्री आपसी विचार के साथ करेंगे बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे ने कहा कि सभी सदस्यों के लिए हर पल खड़े हैं उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम घोषित किया जाएगा साथ ही पूरे साल के कार्यक्रम का कैलेंडर भी जल्द जारी किया जाएगा बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित अनुभव गर्ग devam मेहता, सद्दाम हुसैन, राजकुमार ,राकेश कुमार वर्मा ,पंकज सेमवाल, सुधीर चावला, मनोज शर्मा ,डॉक्टर खान ,अशोक गिरी, अनिल, नवीन कुमार ,योगेश कुमार शर्मा, प्रभात कुमार, संजय कश्यप ,नावेद ,संजय, गौरव कुमार, सनत कुमार शर्मा ,आशीष शर्मा डॉक्टर अर्जुन nagayan, नवनीत कुमार ,कमल कुमार अग्रवाल आदि सदस्यगण मौजूद थे
