उत्तराखंड मैं जल्द ही दौड़ेगी पॉड टैक्सी रूट प्लान तैयार

0

हिमांशु गिरी हरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट ने हरिद्वार में 20 .74 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर पर्सनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के तहत पॉड टैक्सी चलाने की मंजूरी हरिद्वार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर तैयार किया जाएगा

दरअसल हरिद्वार को कुंभ नगरी भी कहा जाता है इसलिए यहां अत्याधुनिक यातायात के साधन विकसित करने के लिए उत्तराखंड मेट्रो कारपोरेशन ने यहां पर पॉड टैक्सी चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है हरिद्वार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट किस तरह का होगा यह हरिद्वार के ज्वालापुर के अंतिम छोर से भारत माता मंदिर और दक्ष प्रजापति मंदिर से लेकर लक्सर रोड तक कुल 4 कॉरिडोर बनाए जाएंगे इन कॉरिडोर में 20. 4 किलोमीटर लंबा ट्रक होगा और यहां पॉड टैक्सी चलाई जाएगी

Uttrakhand metro corporation ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर दी है कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे इस रूट पर कौन-कौन से स्थान आएंगे जिसमें सीतापुर, ज्वालापुर, आर्य नगर ,राम नगर, रेलवे स्टेशन ,हर की पैड़ी ,खड़खड़ी, मोतीचूर ,शांतिकुंज, भारत माता मंदिर ,गणेशपुरा मंदिर ,जगजीतपुर और लक्सर को पॉड टैक्सी के प्रमुख स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा बताया जा रहा है कि डेढ़ साल के अंदर यह प्रोजेक्ट पूरा कर दिया जाएगा इस प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण की ज्यादा जरूरत नहीं होगी आपको बता दें कि भारत में पॉड टैक्सी का यह पहला प्रयोग होगा इसकी सफलता देश के बाकी शहरों के लिए भी उदाहरण का कारण बनेगी और यात्रियों को असुविधा से भी  बचाव होगा और दुर्घटना भी नही होगी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!