पति को लेकर थाने पहुंची पत्नी, मामला जानकर पुलिस वाले भी रह गए दंग,
मनोज शर्मा
पत्नी का कहना था कि अब उसका पति न तो उससे प्यार करता है और न ही उसे ठीक से रख रहा है, उसकी बातचीत सुनने के बाद पुलिस ने युवती को हरियाणा लौटने की सलाह दी, तो वह भड़क गई
हल्द्वानी शहर से एक नया मामला सामने आया हैं, ये मामला एक अजब गजब प्यार का है और वह भी पति पत्नी के बीच का, रविवार को एक युवती नैनीताल रोड पर स्थित कोतवाली पहुंची और पुलिस को जो बताया उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. युवती पुलिस वालों से कहती रही कि हमारा 8 साल का प्यार है इसे ऐसे कैसे छोड़ दूं. और कहा की अब (पति) इसके साथ रहना भी संभव नहीं है, बहुत मुश्किल से युवती पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को राजी हुई,
हरियाणा निवासी एक युवती और युवक रविवार को कोतवाली पहुंचे. युवक उसका पति था. युवती ने रोते हुए पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई. युवती का कहना था कि दोनों एक दूसरे से बीते 8 साल से प्यार करते हैं. अपना आर्थिक रूप से मजबूत परिवार छोड़कर वह दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई थी. उसने उसके साथ स्टांप पेपर पर लिखित तौर पर शादी की थी.युवती ने बताया कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सर्राफा व्यापारी की गाड़ी चलाता है. युवती का कहना था कि अब युवक न तो उससे प्यार करता है और न ही उसे ठीक से रख रहा है. उसकी बातचीत सुनने के बाद पुलिस ने युवती को हरियाणा लौटने की सलाह दी, तो वह भड़क गई. वह बोली कि 8 साल का प्यार है ऐसे कैसे छोड़ दूं, पर इसके साथ रहना भी अब संभव नहीं है,
जिसके बाद पुलिस ने युवक (पति) के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा, तो इसपर भी युवती ने इनकार कर दिया. बस युवती मामले का समाधान करने की बात करती रही. वह चाहती थी कि उसका पति उसके साथ पहले जैसा व्यवहार करें. उधर युवक हाथ जोड़कर चुपचाप युवती के आरोप सुनता रहा. काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद युवती मुकदमा दर्ज कराने की बात पर राजी हो गई,
