हरिद्वार: परीक्षा के तनाव के चलते पांचवी क्लास के छात्र ने की आत्महत्या
मनोज शर्मा
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर में परीक्षा के तनाव के कारण पांचवी कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर-गोविंदपुर में परीक्षा के तनाव के कारण पांचवी कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली, इस इस घटना से हर कोई हैरान है, रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि भूमानंद अस्पताल से बालक को मृत अवस्था में लाने की सूचना मिली थी जब पुलिस टीम ने जाकर पूछताछ की तो पता चला कि अदनान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम दादूपुर-गोविंदपुर उम्र 13 वर्ष यह एक निजी स्कूल में पांचवी क्लास में पढ़ता था दोपहर के समय उसने अपने घर में चौखट के ऊपर बनी खिड़की पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,
घटना के समय बच्चे की मां और बड़ी बहन नीचे कमरे में थे ऊपर जाने पर घटना का पता लगा, आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के अनुसार अदनान की मां नजमा ने पुलिस को बताया कि अदनान की परीक्षाएं शुरू होने वाली थी इसी कारण वह तनाव में भी था माना जा रहा है कि छात्र ने इसी कारण से आत्महत्या की है, अदनान के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं, चार भाई-बहनों में अदनान दूसरे नंबर का था।
