हरिद्वार मैं थाना पथरी क्षेत्र में ग्राम इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को किया घायल

0

अशोक गिरी  हरिद्वार

हरिद्वार के  थाना पथरी क्षेत्र के  गांव इब्राहिमपुर में सिगनेचर एंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुस कर कर्मचारियों पर हमला किया जिसमें 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस को फोन करने पर कुछ समय बाद मौके पर पहुंची  लेकिन बदमाश मारपीट कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे अज्ञात बदमाशों को यह नहीं पता था कि उनकी सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है घायल कर्मचारियों ने तत्काल अपने सुपरवाइजर सुशील कुमार को सूचना दी कि हमारे साथ अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर मारपीट की और हमें जान से मारने का प्रयास किया प्रज्ञा बदमाशों का फैक्ट्री में घुसने का इरादा क्या था यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुशील कुमार ने फैक्ट्री में पहुंचकर घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज शुरू कराया सुपरवाइजर सुशील कुमार ने बताया कि मैंने फैक्ट्री पहुंचकर 112 पर लगातार चार बार फोन किया लेकिन पुलिस को भी फोन किया लेकिन कोई मौके पर जल्दी से नहीं पहुंच पाया पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई  सुशील कुमार ने अपने कर्मचारियों को मेडिकल कराकर पुलिस शिकायत देने की बात कही है घायल कर्मचारियों में अनवर धर्म सिंह तसव्वर अली तसवर इस्तियाक अली निहार अली मुनव्वर अली को चोटें आई हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है वही s o पथरी पवन डिमरी ने बताया घटना की जानकारी मिली  थी लेकिन अभी तक कोई भी तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी और जो हमलावर बदमाश होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!