हमेशा तेज गति ही दुर्घटना का कारण बनती है ऐसे ही सोमवार को हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज कार रुड़की के पास ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी और लगी आग

0

हिमांशु गिरी हरिद्वार

दिल्ली  हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के टोडा गांव के पास एक कार आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी जिससे कार का शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई वही हादसे में कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया

सोमवार के दिन दिल्ली निवासी परिवार हरिद्वार की ओर से वापस दिल्ली लौट रहा था जब कार टोडा खड़का बाईपास के निकट पहुंचती तो कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई  और शॉर्ट सर्किट हो गया जिस कारण कार में आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी कार में सवार लोगों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला गया फायर ब्रिगेड ने आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया घायलों को गंभीर अवस्था में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया  तेज स्पीड ही हादसों का कारण बनती है लेकिन गाड़ी चलाने वाला यह कभी नहीं सोचता दूसरों के लिए और अपने लिए खतरा बनता है धीरे चलें सुरक्षित रहें

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!