उत्तराखंड के बागेश्वर में बंद मकान के अंदर मिले मां और 3 बच्चों के सड़े-गले शव,

0

मनोज शर्मा 

मकान के दरवाजे अंदर से बंद मिले. पुलिस दरवाजे तोड़कर मकान के अंदर पहुंची तो कमरे में एक महिला, एक लड़की और दो लड़कों के शव पड़े हुए थे. शवों से बदबू आ रही थी,

उत्तराखंड के बागेश्वर में जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में एक मकान से विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं. मृतकों में एक 5 से 6 महीने का बच्चा भी है, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के आधार पर पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है. बच्चों का पिता फरार बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी दूर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजे अंदर से बंद होने की सूचना मिली, एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम हर गिरी, सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए. मकान के दरवाजे अंदर से बंद मिले, पुलिस दरवाजे तोड़कर मकान के अंदर पहुंची, कमरे में एक महिला, एक लड़की और दो लड़कों के शव पड़े हुए थे, शवों से दुर्गंध आ रही थी, उपजिलाधिकारी ने बताया की स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी की एक घर के पास काफी ज्यादा बदबू आ रही है और घर में किसी कुछ घटना होने की आशंका जताई जा रही थी. कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो शव बरामद हुए, पुलिस इसे आत्महत्या के मामले से भी जोड़कर देख रही है शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!