केंद्र सरकार ने दिया उत्तराखंड को बड़ा तोहफा, बिजली संकट दूर के साथ-साथ अब और सस्ती मिलेगी बिजली
मनोज शर्मा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी राहत दी है केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा मंजूर कर लिया है इससे राज्य को अगले 6 महीने तक सस्ती बिजली मिलेगी,
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा मंजूर कर लिया है इसके साथ राज्य को अगले 6 माह तक सस्ती बिजली मिलेगी अभी तक 31 मार्च के लिए ही सस्ती बिजली का कोटा आवंटित किया गया था अब केंद्र सरकार ने अतिरिक्त कोटा मंजूर कर लिया है,
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बिजली उत्पादन घटने लगता है और मांग बढ़ने लगती है जिससे राज्य को बिजली संकट से गुजरना पड़ता है, फरवरी माह में देखा जाए तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह हालात पैदा हो गए थे, तब बिजली कटौती कर किसी तरह कार्य को सुचारू किया जा रहा था, उस समय उत्तराखंड को बाजार से 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से महंगी बिजली खरीदनी पड़ी थी, अब केंद्र से मिली राहत के बीच राज्य को 4 से 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त बिजली मिलेगी, उत्तराखंड ऊर्जा निगम के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को केंद्र में अतिरिक्त बिजली का कोटा 6 माह तक जारी रखने के आदेश दे दिए हैं इससे उत्तराखंड राज्य को सितंबर के महीने तक राहत मिलेगी इसमें देखा जाए तो सीएम पुष्कर सिंह धामी की सक्रियता का लाभ उत्तराखंड को मिला है, सीएम धामी अफसरों के बजाय खुद केंद्र में इस बात की पैरवी करने के लिए पहुंचे थे, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात के बाद राज्य को बिजली का अतिरिक्त कोटा मंजूर हुआ है, बिजली संकट से निपटने को ऊर्जा निगम 321 मेगावाट का गैस पावर प्लांट भी चलाएगा, इसकी मंजूरी नियामक आयोग ने दे दी है, अतिरिक्त बिजली कोटा मिलने के बाद राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और राज्य में बिजली की खपत भी बढ़ेगी लेकिन अब लोगों को बिजली की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा उत्तराखंड राज्य के लोगों को बिजली की आपूर्ति अच्छी तरह से मिलती रहेगी और सबसे बड़ी बात यह है कि राज्य को अतिरिक्त बिजली सस्ते दामों पर मिलेगी।
