कोरोना से उत्तराखंड मे एक माह में हुई 5 मौतें, इस शहर में कोरोना से हुई है ज्यादा मौत

0

 

मनोज शर्मा

उत्तराखंड में फिर से कोरोनावायरस के बढ़ते हुए केसो ने डराना शुरू कर दिया है उत्तराखंड के 13 में से 10 जिले में 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना से मौतों का सिलसिला भी जारी है,

उत्तराखंड में फिर से कोरोनावायरस के बढ़ते हुए केसो ने डराना शुरू कर दिया है उत्तराखंड के 13 में से 10 जिले में 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना से मौतों का सिलसिला भी जारी है, कोरोना से पिछले 1 महीने में 5 मौतें हो चुकी है, कोरोना के बढ़ते  केसो को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है क्योंकि कोरोना से हुई अधिकतम मौते देहरादून की है, देहरादून में बुधवार को दून  अस्पताल में भर्ती है 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई,नोडल अधिकारी डॉ अनुराग के मुताबिक उन्हें पेट व आंतों में रुकावट की समस्या थी मंगलवार को वह कोरोना संक्रमित मिले थे जिस पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था लेकिन बुधवार को सुबह ही उनकी मृत्यु हो गई, दून अस्पताल में अभी 3 मरीज भर्ती है 12 मार्च से अब तक 4 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है

उत्तराखंड राज्य में बुधवार को 90 नए कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं इससे सक्रिय मरीज की संख्या 199 हो गई है स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में 55 नैनीताल में 10 टिहरी में 9 केस सामने आए हैं जबकि हरिद्वार में 7 अल्मोड़ा में 3 बागेश्वर में 2 चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर में एक एक नए मरीज मिले हैं जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार सक्रिय नजर आ रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!