गहरी खाई में गिरी वन व‍िभाग की जीप, फॉरेस्‍ट रेंजर की मौत, दो वन दारोगा भी हुए घायल

0

मनोज शर्मा

 उत्तरकाशी जिले में बुधवार को एक वन विभाग की एक जीप गहरी खाई में गिर गई, यह हादसा संगमचट्टी मोटर मार्ग पर हुआ है। इसमें वन क्षेत्राधिकारी सहित दो वन दरोगा सवार थे। हादसे में वन क्षेत्राधिकारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दोनों वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए,

बुधवार को एक सड़क हादसे में एक फॉरेस्‍ट रेंजर की मौत हो गई और दो वन दारोगा घायल हो गए। बडाहाट वन रेंज क्षेत्रांतर्गत संगमचट्टी मोटर मार्ग पर रवाडा के पास वन विभाग की जीप का अचानक संतुलन बिगड़ा और जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में वन क्षेत्राधिकारी की घटना स्थल पर मौत हो गई।

मौके पर पहुंची जिला अस्पताल उत्तरकाशी की टीम और 108 एंबुलेंस ने घायलों को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर करते हुए मृतक वन क्षेत्राधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक वन क्षेत्राधिकारी की पत्नी भी वन क्षेत्राधिकारी के पद पर टिहरी डैम वन प्रभाग में तैनात हैं। उनकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी।

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!