सीएम धामी के हड़ताल न करने वाले आदेश पर बिफरे कर्मचारी नेता
मनोज शर्मा
सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार के एक्शन के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है, उत्तराखंड सरकार के हड़ताल पर 6 माह के लिए रोक लगाने पर कर्मचारी नेता बिफर पड़े हैं
सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार के एक्शन के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है, उत्तराखंड सरकार के हड़ताल पर 6 माह के लिए रोक लगाने पर कर्मचारी नेता बिफर पड़े हैं और इस फैसले को गलत बताया है, उन्होंने इसे गलत ठहराते हुए कहा कि पूर्व में हुए समझौता पर अमल से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है,
निकाय व लोकसभा चुनाव के चलते विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों का हल कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था कर्मचारी संगठनों ने कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है
सीएम के आश्वासन के बाद इंजीनियरों ने हड़ताल स्थगित कर दी है 15 दिन में मांगों का समाधान नहीं होता है तो 23 जून को हड़ताल की रणनीति बनाएंगे,
मुकेश रतूड़ी प्रदेश महासचिव उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार का यह कदम उकसाने वाला है कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने का कोई शौक नहीं है कर्मचारी संगठन की मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव से वार्ता के सहमति के बिंदु लागू भी होने चाहिए कर्मचारियों की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं
एसीपी की व्यवस्था पूर्व की भांति 10, 16 व 26 हो
गोल्डन कार्ड के अंतर्गत ओपीडी में कैशलेस इलाज हो
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए
प्रमोशन मे शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल हो
केंद्र सरकार के तरह एलटीसीई व टीए बिल का भुगतान हो
जूनियर इंजीनियर को 10 साल की सेवा पर मिले 5400 ग्रेड पे
सहायक अभियंताओं को भी वाहन भत्ते का लाभ मिले
