पंजाब में हूई करोड़ों की डकैती मे उत्तराखंड मे दंपति सहित तीन गिरफ्तार
मनोज शर्मा
उत्तराखंड में करोड़ों की डकैती में दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, लुधियाना में करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले सरगना पति पत्नी को चमोली से गिरफ्तार किया गया है,
उत्तराखंड में करोड़ों की डकैती में दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है, लुधियाना में करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले सरगना पति पत्नी को चमोली से गिरफ्तार किया गया है, चमोली पुलिस के अनुसार पंजाब पुलिस ने गोविंदघाट से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है
एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि तीनों हेमकुंड साहिब के यात्री बन कर आए थे, पंजाब पुलिस तीनों को साथ ले गई है, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तार दंपत्ति मनदीप कौर उर्फ मोनू और उसके पति जसविंदर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रमुख साजिशकर्ता को 100 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में तीसरे शख्स की भी गिरफ्तारी हुई है,
आरोपी हरिद्वार से हेमकुंड साहब के लिए निकले थे मामले को सुलझाने में लुधियाना पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट की अहम भूमिका रही है,
10 जून को लुधियाना के न्यू राजगुरू नगर में एक सिक्योरिटी एजेंसी के कार्यालय में हथियारबंद डकैत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 8.49 करोड रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे, कंपनी एटीएम नगदी प्रबंधन का काम करती है,
पुलिस ने इससे पहले डकैती के मामले में अन्य 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 5.75 करोड रुपए बरामद किए गए थे।
