उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी,और लोगों से बेवजह यात्रा न करने को कहा।

0

मनोज शर्मा

उत्तराखंड में 11 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है,

उत्तराखंड में 11 जुलाई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है,  डॉ. विक्रम सिंह ने बताया की उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने लोगों से जरूरी न होने पर यात्रा नहीं करने की हिदायत भी दी है,

पानी के बडते स्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के डीएम को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे फोन ऑन रखें के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, केंद्रीय जल आयोग ने बाणगंगा हरिद्वार, धौलीगंगा, पिथौरागढ़ और कोसी नैनीताल नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की जानकारी दी है,

विकासनगर टोंस और यमुना में उफान से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है, शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार हो गया था,

उत्तराखंड जल आयोग केंद्रीय जल आयोग ने उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन विभाग की स्थिति को देखते हुए निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है, असामान्य मौसम, भारी बारिश की चेतावनी के दौरान ऊपर वाले छेत्रो  में यात्रिओं के आवागमन की अनुमति न देने की हिदायत दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!