हरेला पावन पर्व पर एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान व एसपी सिटी हरिद्वार ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय के निकट किया वृक्षारोपण
मनोज शर्मा
हरिद्वार: आज हरेला के पावन पर्व पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यालय के निकट एचआरडीए के सचिव श्री उत्तम सिंह चौहान व एसपी सिटी हरिद्वार ने पत्रकारों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया,

तथा विस्तार पूर्वक बताया की क्लाइमेट चेंज को किस प्रकार रोका जा सकता है उत्तम सिंह चौहान का यह भी कहना था प्रत्येक को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे कि प्रकृति को हम सभी मिलकर उसके पूर्व रूप में ला सकते हैं
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई ने किया वृक्षारोपड़,अतिथियों ने कहा ,हरेला प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने का बड़ा माध्यम
हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई द्वारा हरेला पर्व धूमधाम से मानते हुए वृक्षारोपण किया। संगठन द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर पीपल ,आवला ,जामुन कैनल तथा अशोक के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में एसपी सिटी हरिद्वार स्वत्रन्त्र कुमा सिंह और HRDA सचिव उत्तम सिंह रहे।
एसपी सिटी स्वत्रन्त्र कुमा सिंह ने कहा कि आज प्रकृति का दोहन मनुस्यो द्वारा जबदस्त जरीके से किया जा रहा है। जिसे बचाया जाना बहुत ही जरुरी है। हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति के सामंजस्य बनाकर बचा सकते है। उन्होंने कहा कि हरेला एक त्यौहार है ,एक परंपरा है ,जिसकी शुरुआत हमारे बड़े बुजुर्गो ने किया। जोकि सावन के महीने में पढ़ता है। यह पर्व और महीना प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने सबसे समय है। आज विक्षरोपण समय की मांग है।
वही HRDA सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि आज हरेला पर्व के साथ पहड़ो में सावन का महीने की शुरुआत होती है। यह दिन हमें प्रकृति के नजदीक लाने का पर्व है। क्योकि प्रकृति के माधयम से ही हमारी आजीविका चलती है। उन्होंने वृक्षारोपण से हमारा वातावरण शुद्ध होता है जोकि आज नितांत आवश्यक है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष व महासचिव विनीत धीमान ने कहा कि आज समय की मांग है ,हम प्रकृति को कैसे बचाये। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह के मौके पर एक पेड़ – पौधा जरूर लगाए। प्रकृति को बचाना हुए उसका संवर्धन करना ,हमरी जिम्मेदारी है।
हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोशियसन के संयुक्त प्रयास से पीपल ,आवला ,कैनल ,अशोक के पेड़ के साथ – साथ छायादार पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश पांडे, मनोज शर्मा, गौरव कुमार, Dr अर्जुन नागयान, नवीन कुमार, विनीत धीमान, प्रभात कुमार, सुधीर चावला, अशोक गिरी, संजय भारती, अनुभव गर्ग आदि मौजूद रहे
