Rishikesh letest news रोटरी क्लब रॉयल की नई टीम ने ली शपथ
Rishikesh letest news रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब के दूसरे इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नए अध्यक्ष विजय रावत को बैच पहनाकर क्लब की जिम्मेदारी सौंपी। क्लब के नए सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई।
Rishikesh letest news इस मौके पर नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में राज्य में टॉप करने पर साक्षी तिवारी, राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी निशा मिश्रा और अंडर-19 टीम के सदस्य सास्वत डंगवाल को ऋषिकेश गौरव सम्मान से नवाजा गया। दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। अग्रवाल ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और जज्बे की जरूरत होती है, जो रोटरी क्लब के भीतर है। Rishikesh letest news
Rishikesh letest news रोटरी क्लब ऋषिकेश में विगत 50 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहा है। एक वर्ष पूर्व बने रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कार्य किये। पौधरोपण के जरिये क्लब ने न सिर्फ लोगों में एक अलख जगाई, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध करने का भी काम किया।
निर्धन बालिका की स्कूल फीस हो, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग फीस, विद्यालय में कंप्यूटर देना हो या फिर सर्दियों में निराश्रितों को कंबल देना हो ऐसे कई कार्य रोटरी क्ल्ब रॉयल की ओर से किए गए।
Rishikesh letest news कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष विजय रावत, नवनियुक्त सचिव संदीप गोस्वामी, निवर्तमान अध्यक्ष संकेत गोयल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, असिस्टेंट गवर्नर नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिजल्वाण, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र पंवार, क्लब ट्रेनर संजय सकलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, पार्षद शिव कुमार गौतम, गोपाल सती, व्यापारी नेता ललित मोहन मिश्र, प्रतीक कालिया, संजय व्यास, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

