Haridwar news:- न्यूड कॉल से हो जाएं सावधान वरना पैसों के साथ-साथ जा सकती है जान भी

0

मनोज शर्मा

 

पैसे कमाने के लिए किस-किस तरीके से हथकडे अपनाई जा रहे हैं इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल होता जा रहा है, इसी का एक वाक्या हरिद्वार शहर में देखने को मिला है, पूर्व में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई कर न्यूड कॉल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया जा चुका है, लेकिन इनका नेटवर्क इस तरह से फैला हुआ है कि यह एक दो ग्रुप नहीं बल्कि इनकी बातों से तो ऐसा लगता है कि इनकी तादात हजारों में है,

ऐसे लोगों को कानून की परवाह ही नहीं है इनका काम सिर्फ और सिर्फ पैसा ऐंठना है, इनके जाल में जो फस जाता है ये ठग उस इंसान की मानसिक हालत तक खराब कर देते है, ऐसा ही एक वाक्य हरिद्वार शहर में देखने को मिला जिसमें की हरिद्वार शहर के सतीश कुमार नामक युवक के पास एक अनजान फोन आया और फिर शुरू हुआ इनका घिनौना खेल,

न्यूड कॉल करने वालों में एक दो नहीं बल्कि कई जनों की मिली भगत होती है, कोई कमिश्नर का रोल अदा करता है कोई यूट्यूबर का तो कोई आपका हितैषी बनकर आपको कहेगा कि आप पैसे दे दो अन्यथा आपका ऑडियो यह लोग पब्लिक डोमेन पर डाल देंगे ऐसे ही हुआ उपरोक्त व्यक्ति के साथ,

इस तरह की बातें लोग एक दूसरे से तो बताने की बात बहुत दूर अपने घर तक भी यह बात नहीं बताते हैं, जिसका फायदा यह न्यूड कॉल करके गोरख धंधा चलाने वाले लोग उठते हैं, जब हमारे सूत्रों से ही हमे पता चला की यह गोरख धंधा करने वाले उपरोक्त व्यक्ति को परेशान कर रहे हैं तो हमने भी मन में ठान लिया की पहले इनकी असलियत का पता लगाया जाए कि यह लोग कितने हैं कहां के हैं और किस तरह से रैकेट चलाते हैं और साथ ही इनके झांसे में कोई न फंसे उसके लिए भी पूरी तैयारी कर ली थी,

जिस किसी के पास भी इस तरह की कॉल आए तो उन्हें बेझिझक होकर पुलिस के संज्ञान में पूरा मामला लाना चाहिए और पुलिस की मदद लेनी चाहिए,  लेकिन इंसान लोग लज्जा की वजह से पुलिस तो बहुत दूर अपने परिवार से भी यह बातें छुपाता है, ऐसा ना कर कर वह इंसान अपनी ही पर पर कुल्हाड़ी मारने का काम करता है जब मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आएगा तो पुलिस इन अपराधियों तक कैसे पहुंचेगी, हमारे चैनल ने भी पूरी बातें सुनी और जिस नंबर पर फोन आया था इस नंबर पर फोन किया जो कि अपने आप को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बता रहा था उसको फोन किया उसका कहना था कि आप उनके खाते मैं पैसा डाल दो अन्यथा ये आपकी रिकॉर्डिंग पब्लिक डोमेन में डाल देंगे जिससे कि आपकी छवि समाज में खराब हो जाएगी जब इस नंबर पर मैंने फोन किया तो उसके बाद इन लोगो ने तीनो फ़ोन ही बंद कर लिए,

 

ये है युटुबऱ की प्रोफाइल फोटो, ऐसे लोग अधिकारी की फोटो लगाने से भी नहीं डरते है,

मेरे बात करने के बाद ही तथागत पुलिस कमिश्नर बताने वाले व्यक्ति ने अपना फोन ही स्विच ऑफ कर लिया और उससे पहले अपने आप को एक यूट्यूबर बताने वाले का भी उपरोक्त व्यक्ति के पास फोन आया था, हमने उसका भी नंबर मिलाया तो उसका भी स्विच ऑफ जा रहा था, पूरी कहानी को समझने में हमें देर नहीं लगी,  नंबर से पता करवाया तो पता चला कि यह आसाम से फोन किया जा रहा था, आप भी देखिए किस तरह की फोटो इन्होंने अपने प्रोफाइल पर लगा रखी है

लेकिन जब हमने इन आपराधिक तत्वों से बात करी तो कहीं भी ऐसा महसूस नहीं हुआ इनसे बात करके कि इनको कानून का जरा सा भी डर हो, क्योंकि इनके जाल में फंसने के बाद आदमी अगर पैसा इनको देना शुरू कर देता है तो यह लोग उसको इस हद तक परेशान कर देते हैं कि वह आत्महत्या तक करने की सोच लगता है,

एक पहल हमारे चैनल ने शुरू की है तथा सभी से निवेदन है कि इस प्रकार के फर्जी लोगों के चक्कर में ना पड़े, यदि कोई भी इस तरह की अपराधिक प्रवृत्ति के लोग आपको ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं तो पुलिस की सहायता जरूर ले ताकि आप और आपका परिवार भी सुरक्षित रह सके,

 

इस तरह के लोगों से हमारे चैनल का अनुरोध है की बेझिझक होकर आप पुलिस के पास जाएं और उनकी सहायता लें, साथ ही अपने घरवालों को सब बात बता दे,

ऐसे फर्जी लोगों के चक्कर में ना पड़े अन्यथा कहीं ऐसा ना हो कि पैसे के साथ-साथ आप उस हद तक इनके जाल में फस जाए की आपको आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़े,

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!