Uttrakhand news:-पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कसी जा रही नकेल।

0
Screenshot_20240508_162027_WhatsApp

मनोज शर्मा

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कसी जा रही नकेल।

नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त में लम्बे समय से फरार चल रहे मुख्य वांछित अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा,

मुख्यमंत्री धामी द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी श्री लोकेश्वर सिंह* द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनाँक 09.12.2023 को थाना थलीसैण पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर सुरेन्द्र सिंह एवं विजय ससिंह को बैजरों पुलिस के पास से वाहन संख्या UK 19B 0695 (अल्टो कार) में 15 किलोग्राम अवैध गांजे का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाला मुख्य अभियुक्त पान सिंह लम्बे समय से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 05.05.2024 को मु0अ0स0-18/2023, धारा-08/20/60/29 NDPS Act में फरार अभियुक्त पान सिंह को उफरैखाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

*अभियुक्त का नाम पता*
पान सिंह उर्फ पन्नू (उम्र-40 वर्ष) पुत्र स्व श्री प्रेम सिंह, निवासी-ग्राम कफल गांव, पो0ओ0-उफरैखाल, थाना-थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल।

*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक रीना वर्मा
2. आरक्षी श्री देवेंद्र सिंह
3. आरक्षी श्री जसवंत सिंह

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!