आंधी तूफान के दौरान कार पर गिरा पेड़ एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

0

Sharda news 24 अशोक गिरी हरिद्वार

उत्तराखंड में आंधी तूफान से होने वाले हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना उत्तरकाशी जनपद के तहसील मोरी की है जहां तूफान की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।

बताया जाता है कि यह हादसा पुरोला,मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे हुआ जहां आंधी तूफान आने से एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ जा गिरा जिसके चलते कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भेजा गया है । उक्त कार मे कुल दो व्यक्ति ही सवार बताये गये है पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद है तथा पेड़ को सड़क मार्ग से हटाकर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!