नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपित जनपद बिजनौर निवासी को पुलिस टीम ने बिजनौर से धर दबोचा है

0

अशोक गिरी हरिद्वार

हरिद्वार।नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपित जनपद बिजनौर निवासी को पुलिस टीम ने बिजनौर से धर दबोचा है बताते चलें कि 02अगस्त को दीपक शर्म निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी व उसकी दोस्त उम्र 14 वर्ष 01अगस्त को घर से मंदिर जाने के लिए कहकर गए लेकिन वापस नही लौटे।

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया । बच्चियों की घटना को गम्भीरता से देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी/अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा टीमें गठित की गई गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।गठित टीमों द्वारा तत्काल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रसार प्रचार कर/घटना स्थल पर पहुंचकर मेनुवली /मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया ।परिजनों/दोस्तों से गहनता से पूछताछ कर/तकनीकी सहायता के लिए लगातार CIU टीम से संपर्क किया गया।उक्त के घटना क्रम में 03अगस्त को 01नाबालिग बालिका काल्पनिक नाम रानी पुत्री दीपक निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को मुजफ्फरनगर बस अड्डे से बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।व 04अगस्त को दूसरी नाबालिक बालिका काल्पनिक नाम सोनी पुत्री स्व0अर्जुन निवासी मोहल्ला धीरवाली ज्वालापुर को बिजनौर से सकुशल बरामद किया गया, व साथ में मौजूद आरोपी शोएब पुत्र बजीरा निवासी ग्राम औरंगाबाद शकूरपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को पकड़ा गया।पुलिस ने 48 घंटों के भीतर दोनों बालिकाएं सकुशल बरामद परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट,उप निरीक्षक शेख सद्दाम हुसैन,उप निरीक्षक विकास रावत,कां. सन्दीप कुमार,म0कां0शोभा,तकनीकी सहयोग (CIU) कां0वसीम शामिल रहे।बच्चियों के सकुशल मिलने पर परिजनों व क्षेत्रिय जनता ने की ज्वालापुर पुलिस का आभार जताया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!