हरिद्वार प्रेस क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को लेकर हल-चल

0

अशोक गिरी हरिद्वार,शारदा न्यूज़ 24

प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा, यूनियन के कुछ सदस्यों की हठधर्मिता व निजी स्वार्थ के कारण गठबंधन टूटा।

हरिद्वार। हरिद्वार के पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब, हरिद्वार के वार्षिक चुनावों से पूर्व प्रेस क्लब, हरिद्वार के चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विघटन हो गया। वर्तमान प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने अपना अलग गुट बनाते हुए अन्य 5 पत्रकार साथियों के साथ प्रेस क्लब के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से अपने आपको अलग कर लिया है।

बता दें कि प्रेस क्लब, हरिद्वार में वैसे तो कई यूनियन सम्मिलित है लेकिन पिछले काफी समय से नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गठबंधन से प्रेस क्लब के अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित होते आ रहे है। पिछले चुनाव में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से दीपक मिश्रा महासचिव निर्वाचित हुए थे, लेकिन आसन्न चुनाव में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुछ सदस्यों की हठधर्मिता व निजी स्वार्थ के कारण गठबंधन टूट गया।

जिस कारण वर्तमान महासचिव दीपक मिश्रा ने अपने निजी हित त्यागकर प्रेस क्लब के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से 5 अन्य साथियों डॉ रमेश खन्ना, मनोज खन्ना, रोहित सिखौला, डॉ प्रदीप जोशी, अरुण मिश्रा सहित अपने आपको अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे प्रेस क्लब के हितों के लिए काम करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!